फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees worshiped Mother Chandraghanta, area echoed with cheers

Sonebhadra News: भक्तों ने की मां चंद्रघंटा की आराधना, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Wed, 18 Oct 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Mother Chandraghanta, area echoed with cheers
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को भी जिले के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप का दर्शन किया। नारियल-चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दुर्गा चालीसा व सप्तशती का पाठ हुआ। विविध अनुष्ठान भी किए गए।
विज्ञापन

मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप देवी चंद्रघंटा का है। मां के सिर पर चंद्रमा और हाथ में घंटा है। चंद्रमा शांति व घंटा नाद का प्रतीक है। नाद के साथ शांति का संदेश देने वाली मां के इस स्वरुप के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे। नगर के शीतला माता मंदिर, सातों शीतला मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर में महिलाओं-पुरुषों की भीड़ रही। सुबह और शाम को विशेष आरती में श्रद्धालु बड़ी तादाद में पहुंचे। जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से डटे रहे।
विज्ञापन

उधर, डाला स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। डाला चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह फोर्स के साथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे। मंगला आरती के बाद माता रानी के कपाट खोल दिया गया था। प्रधान पुजारी पं.श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पावन नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। मैया का का स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। मां के दिव्य स्वरूप का ध्यान करने से हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed