फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees throng temples

मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 27 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Fri, 27 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
 Devotees throng temples
जनपद में महाष्टमी पर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। उत्तर प्रदेश-मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित मां ज्वालामुखी शक्तिपीठ, कुंडवासिनी धाम, सिद्धपीठ डाला वैष्णो धाम, अमिला धाम में अलसुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। यहां पूर्वांचल के साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से आए हजारों भक्तों ने मां के दर पर शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन



ज्वालामुखी शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी श्लोकी प्रसाद मिश्र ने बताया कि भोर में साढ़े तीन बजे मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। मेला प्रशासन के मुताबिक यहां पचास हजार से अधिक भक्तों ने हाजिरी लगाई। इसी तरह डाला वैष्णो धाम, कुड़ारी स्थित मां कुंडवासिनी धाम, पहाड़ों वाली मइया के दर्शन के लिए भी भक्तों में होड़ मची रही। मंदिर समितियों के मुताबिक सभी जगह से बीस से 25 हजार भक्तों ने शीश नवाया।
विज्ञापन


इसी तरह अगोरी स्थित दुर्गा मंदिर, गोठानी स्थित वंशरा देवी, ओबरा स्थित मां शारदा शक्तिपीठ, राबर्ट्सगंज स्थित मां शीतला धाम, रामगढ़ स्थित मां काली मंदिर, चोपन स्थित मां काली मंदिर, दुद्धी स्थित मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सभी जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। ओबरा संवाददाता केअनुसार नगर के समस्त मंदिरों में मां महागौरी की पूजा पूरे श्रद्धा के साथ की गई। शुक्रवार को मां शीतला माता मंदिर, हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर, संकट मोचन मंदिर तथा मां शारदा मंदिर में प्रात: छह बजे से भक्त पूजन अर्चन में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed