{"_id":"69de2f3fb92937211101c64e","slug":"devotees-go-astray-in-vijaygarh-fort-forest-police-locate-them-in-eight-hours-in-sonbhadra-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: विजयगढ़ किले के जंगल में भटके 10 श्रद्धालु, पुलिस ने आठ घंटे की मशक्कत से ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: विजयगढ़ किले के जंगल में भटके 10 श्रद्धालु, पुलिस ने आठ घंटे की मशक्कत से ढूंढा
Tue, 14 Apr 2026 05:42 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:42 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के विजयगढ़ किले के जंगल में 10 श्रद्धालु भटक गए। जंगल में होने के कारण उनके फोन में नेटवर्क नहीं था, जिससे उन लोगों से संपर्क टूट गया। उधर, जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हुई और आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद श्रद्धालुओं को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को पुलिस ने ढूंढा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र स्थित विजयगढ़ किले के जंगल में सोमवार की रात 10 श्रद्धालु रास्ता भटक गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु वाराणसी, मिर्जापुर से दर्शन-पूजन के लिए यहां आए थे। सूचना के बाद पुलिस ने घने जंगलों में करीब आठ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
वाराणसी, मिर्जापुर के अलग-अलग स्थानों से कुछ श्रद्धालु विजयगढ़ दुर्ग स्थित मजार पर दर्शन के लिए आए थे। उन्हें किले पर ही देर शाम हो गई। किले के पीछे जंगल के रास्ते से लौटते समय वह रास्ता भटक गए। काफी देर तक उन्होंने जंगल से बाहर आने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। मोबाइल नेटवर्क न होने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
जंगल में वन्य जीवों की मौजूदगी से सभी सहमे रहे। इस बीच किसी ने रात 8.20 बजे पीआरवी पर घटना की सूचना दी। तत्काल थाना रामपुर बरकोनिया एसओ विनोद कुमार यादव और पीआरवी टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: ड्यूटी से लौटने के बाद सीआईएसएफ कर्मी का मिला शव, फंदे से लटकते पति को देख पत्नी की निकली चीख
कॉलर का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस टीम को घने जंगल में टॉर्च, सीटी और लाउड हेलर के सहारे तलाश करनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद टीम ने सभी 10 लोगों को सुरक्षित ढूंढ निकाला।
इनमें मिर्जापुर के अदलहाट निवासी नेहाल अख्तर (39), पत्नी राबिया बेगम (30), पुत्री रुकसार (7), छोटा मिर्जापुर निवासी फैज (14), मेहकन निशा (55), वाराणसी के सिंधोरा निवासी हनीफ (45), शाहिद (15), समीर (16), सानिया (16), नसीमा खातून (35) शामिल हैं। सभी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।