{"_id":"69de262e9e8c66052d038340","slug":"dead-body-of-cisf-personnel-found-after-returning-from-duty-in-sonbhadra-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ड्यूटी से लौटने के बाद सीआईएसएफ कर्मी का मिला शव, फंदे से लटकते पति को देख पत्नी की निकली चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ड्यूटी से लौटने के बाद सीआईएसएफ कर्मी का मिला शव, फंदे से लटकते पति को देख पत्नी की निकली चीख
Tue, 14 Apr 2026 05:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:04 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में रात्रि ड्यूटी कर मंगलवार की सुबह लौटे सीआईएसएफ कर्मी का कमरे में फंदे पर लटकता शव मिला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अन्य कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईएसएफ की एनटीपीसी रिहंद इकाई में तैनात गाजीपुर निवासी प्रधान आरक्षक अरुण कुमार (47) का शव मंगलवार को आवास में फंदे पर लटकता मिला। घटना से कुछ देर पहले ही वह रात्रि ड्यूटी पूरी कर लौटे थे। पत्नी आवास के बाहर थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस व सीआईएसएफ की टीमें घटना के कारणों की छानबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी अरुण कुमार वर्ष 2000 में सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती एनटीपीसी रिहंद इकाई में प्रधान आरक्षक के पद पर थी। सीआईएसएफ कॉलोनी के क्वार्टर नंबर बी-62 में वह पत्नी पुष्पा देवी के साथ रहते थे।
विज्ञापन
पत्नी के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह रात्रि की ड्यूटी के बाद घर आए और कमरे में सोने चले गए। वह भी आवास से बाहर कहीं बात करने लगीं। कुछ देर बाद अंदर गईं तो पति अरुण कुमार का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। शव देख चीखने- चिल्लाने लगीं। यह सुनकर आसपास के अन्य क्वार्टर में रहने वाले सीआईएसएफ कर्मी व उनके परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अरुण कुमार को फंदे से उतारा गया, मगर तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर सीआईएसएफ व पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर आए। छानबीन के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
इसे भी पढ़ें; यूपी में तीन बच्चे लापता: स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे मासूम, वापस नहीं लौटने पर पुलिस के पास पहुंचे परिजन
बीजपुर एसओ राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतारा जा चुका था। पत्नी पुष्पा देवी के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बता दें कि अरुण कुमार को एक बेटी दीपशिखा (25), पुत्र मुकेश कुमार (24) व आयुष (21) हैं। तीनों बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं।