फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Development will get a separate budget from Deendayal Adarsh scheme

दीनदयाल आदर्श योजना से विकास को अलग से मिलेगा बजट

Thu, 11 Feb 2021 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Development will get a separate budget from Deendayal Adarsh scheme
रेणुकूट। नगर पंचायत के विस्तार के बाद नगर में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पंडित दीनदयाल आदर्श योजना के तहत शासन स्तर से अलग से बजट मुहैया कराकर विकास कराया जाएगा। इसके लिए डीएम ने नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अनीता शुक्ला ने बताया कि नगर को पंडित दीनदयाल आदर्श नगर योजना में चयनित करने के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है ताकि अतिरिक्त धन मिलने के बाद नगर पंचायत के सीमा में शामिल हुए मुर्धवा व खाड़पाथर इलाके में भी शहरी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश की सरकार द्वारा नगर पंचायतों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल आदर्श योजना शुरू की गई है, जिसमें चयनित नगर पंचायतों को अतिरिक्त बजट देकर उनका विकास कराया जाता है। रेणुकूट नगर पंचायत में मुर्द्धवा व खाड़पाथर ग्राम पंचायतों के शामिल होने के बाद नगर पंचायत का क्षेत्र बढ़ गया है। अब तक ग्राम पंचायत होने की वजह से यहां शहरी सुविधाओं का अभाव हो गया था। वैसे तो इन दोनों ग्राम पंचायतों में कई वीआईपी कॉलोनी, पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल, बैंक, वाहनों के शोरूम आदि पहले से ही है। मगर सड़क, नाली, खड़ंजा आदि का अभाव था लेकिन पंडित दीनदयाल आदर्श योजना में नगर पंचायत चयनित होने पर इन इलाकों का भी बेहतर विकास हो जाएगा। इसके पूर्व में जिले की चोपन, घोरावल व चुर्क नगर पंचायत पहले ही दीनदयाल आदर्श नगर योजना में चयनित हो चुके हैं जहां शासन द्वारा मिले अतिरिक्त धन से कार्य कराया जा रहा है। अब रेणुकूट नगर पंचायत में शामिल होने के बाद यहां भी अतिरिक्त बजट से विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed