फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deva Thapa and Poonam Pehelwan won the wrestling

देवा थापा व पूनम पहलवान ने जीती इनामी कुश्ती

Sat, 11 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deva Thapa and Poonam Pehelwan won the wrestling
घोरावल ब्लॉक के केवली गांव में कुश्ती दंगल में पहलवानों का उत्साह वर्धन करते अतिथिगण। - फोटो : SONBHADRA
घोरावल ब्लॉक के केवली गांव में शनिवार को दो दिवसीय कुश्ती-दंगल का शुभारंभ हुआ। पहले दिन की प्रतियोगिता में देश-विदेश के नामी-गिरामी पुरुष एवं महिला पहलवानों ने प्रतिभाग किया। नेपाल के देवा थापा ने जम्मू के पहलवान को चित कर इनामी कुश्ती अपने नाम की। वहीं हरियाणा की पहलनवान ने राजस्थान की पहलवान को धूल चटाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन सांईनाथ होलिस्टिक हॉस्पिटल हिन्दूआरी व बबलू पहलवान की ओर से आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डा.आरके पटेल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। पहले दिन दर्जनभर जोड़ी पहलवानों ने कुश्ती दंगल में दांव पेंच आजमाएं। सर्वाधिक 11 हजार की इनामी कुश्ती नेपाल व जम्मू के पहलवानों के बीच हुई। इसमें नेपाल के देवा थापा ने जम्मू के पहलवान को पटखनी देकर 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती अपने नाम की।
विज्ञापन

इसी तरह हरियाणा और राजस्थान से आई महिला पहलवानों के बीच कुश्ती खेली गई। हरियाणा की पहलवान पूनम सिंह ने राजस्थान की महिला पहलवान को चित कर 11 हजार रुपये का इनाम अपने नाम किया। इसी तरह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मिर्जापुर, गाजियाबाद के साथ अन्य इलाके से आए पहलवानों के साथ स्थानीय पहलवानों ने भी दांव पेंच आजमाएं। बबलू पहलवान ने बताया कि 12 दिसंबर को भी कुश्ती दंगल होगा। दूसरे दिन करीब 20 जोड़ी पहलवान अपने-अपने कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

घोरावल ब्लॉक के केवली गांव में कुश्ती दंगल में फीताकाटकर शुभारंभ करते अतिथिगण।

घोरावल ब्लॉक के केवली गांव में कुश्ती दंगल में फीताकाटकर शुभारंभ करते अतिथिगण।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed