फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Despite being ineligible, grain will be recovered from those who take ration at market rate

अपात्र होकर भी राशन लेने वालों से बाजार रेट पर होगी अनाज की वसूली

Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Despite being ineligible, grain will be recovered from those who take ration at market rate
जिले के अगर किसी कार्डधारक के पास चार पहिया वाहन, एसी, असलहा और सात एकड़ खेत हैं तो उनका राशन कार्ड निरस्त होगा। डीएसओ ने टीम बनाकर राशन कार्डों के सत्यापन का निर्देश दिया है। जांच में अपात्र मिलने पर उनसे अनाज की वसूली की जाएगी। इस बीच अगर कोई खुद से राशन कार्ड निरस्त करवा देता है तो उसे वरीयता दी जाएगी और उनसे वसूली नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब व्यक्तियों को मुफ्त अनाज, रिफाइंड तेल आदि मुहैया करा रही है। इसका लाभ कुछ अपात्र भी ले रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर सरकार ने अपात्रों का कार्ड निरस्त कर उनसे रिकवरी का निर्देश दिया है। इस आदेश के क्रम में जिले में भी राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। डीएसओ ने सभी पूर्ति निरीक्षकों को टीम बनाकर राशन कार्डों का जांच करने का निर्देश दिया है। आपूर्ति विभाग की मानें तो जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब चार लाख कार्डधारक हैं। इसमें करीब 60,558 अंत्योदय कार्डधारक और शेष पात्र गृहस्थी कार्डधारक है। जांच में अपात्र मिलने पर उनसे अनाज की वसूली की जाएगी। इस बीच अगर कोई खुद से राशन कार्ड निरस्त करवा देता है तो उसे वरीयता दी जाएगी और उससे अनाज की वसूली नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सभी पूर्ति निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के लेखपाल समेत अन्य कर्मियों से सहयोग लेकर कार्डों का सत्यापन करेंगे। अपात्रों से वर्ष 2016 से बाजार दर पर अनाज की वसूली की जाएगी। अपात्रों का कार्ड निरस्त कर पात्रों का बनाया जाएगा। - गौरीशंकर शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कराएंगे राशन कार्ड निरस्त
सोनभद्र। सरकार की ओर से राशन कार्ड निरस्त करने के लिए नियम बनाए गए हैं। चार पहिया वाहन, एसी, हार्वेस्टर, आयकर दाता, असलहा, पांच केवीए का जनरेटर कार्डधारक के पास नहीं होना चाहिए। सात एकड़ से अधिक सिंचित भूमि, ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख और शहरी क्षेत्र में तीन लाख रुपये सालाना आय से अधिक वालों का राशन कार्ड निरस्त होगा। जांच टीम को जो भी कार्डधारक अपात्र मिलेंगे, उनका राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। साथ ही उनसे अनाज की रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed