फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power supply disrupted for 20 days; villagers of Coal Basti forced to live in darkness.

Sonebhadra News: 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, अंधेरे में रहने को मजबूर कोल बस्ती के ग्रामीण

Sat, 29 Aug 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for 20 days; villagers of Coal Basti forced to live in darkness.
कलेक्ट्रेट में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते लोढ़ी के ग्रामीण। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक क्षेत्र के लोढ़ी गांव स्थित कोल बस्ती में पिछले 20 दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। नियमित बिजली न मिलने से बस्ती के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में 300 सौ घरों की बिजली आपूर्ति लंबे समय से ठीक नहीं है। करीब 20 दिनों से स्थिति और खराब हो गई है। बिजली न रहने के कारण रात में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। इस मौके पर जगवंती, प्रभावती, फुलझड़ी, चमेली, पन्ना, गीता, शिवानी, ओम प्रकाश, जोगिंदर, पार्वती और हरिकेश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति नियमित नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर विद्युत निगम को निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed