फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deputy Chief Minister Brajesh Pathak will come to Sonbhadra, will address the election meeting, this is the sc

Sonebhadra: सोनभद्र आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, ये है शेड्यूल

Sun, 07 May 2023 12:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 07 May 2023 12:59 PM IST
सार

चुनाव प्रचार के लिए पहले आठ मई को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना था। इसके मद्देनजर अफसरों ने राबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान का निरीक्षण कर वहां तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि बाद में सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया। उनके स्थान पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम तय हुआ है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak will come to Sonbhadra, will address the election meeting, this is the sc
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए प्रचार नौ मई की शाम छह बजे से थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दौर में सभी दल और प्रत्याशी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए बड़े नेताओं का आगमन भी तेज हो गया है। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आठ को जिले में आएंगे। वह आरटीएस क्लब में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में भाजपा नेता जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में आप नेता संजय सिंह: बोले- 'चुनाव जीते तो लागू करेंगे दिल्ली का फ्री मॉडल', PM के लिए दिया संदेश
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के लिए पहले आठ मई को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना था। इसके मद्देनजर अफसरों ने राबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान का निरीक्षण कर वहां तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि बाद में सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया। उनके स्थान पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम तय हुआ है। वह नगर के मध्य आरटीएस क्लब के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिला प्रवक्ता अनूप तिवारी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुबह दस बजे आरटीएस क्लब के मैदान में पहुंचेंगे। जनसभा के लिए तैैयारी जारी है। उधर, पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed