फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dense fog till 10 am, vehicles passed with headlights

Sonebhadra News: सुबह 10 बजे तक घना कोहरा, हेडलाइट के सहारे गुजरे वाहन

Fri, 29 Dec 2023 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Dense fog till 10 am, vehicles passed with headlights
सोनभद्र। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर सोनांचल में बढ़ी ठंड के रूप में दिख रहा है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह कोहरे में दृश्यता काफी कम रही। हेडलाइट और इंडीकेटर जलाकर वाहन चलते नजर आए। वहीं एक दिन पहले बृहस्पतिवार की रात में आठ बजे तक घना कोहरा छा गया था। इस वजह से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोहरा पड़ने की वजह से भले ही अन्य दिनों की तुलना में तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है, मगर गलन से राहत नहीं मिली। दोपहर 12 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और पूरे दिन सर्द हवाएं चली। इससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। दोपहर में कुछ वक्त के लिए सूर्य के दर्शन हुए, फिर आसमान में बादल छा गए। शाम ढलते ही कोहरे की चादर तनने लगी। ठंड के बचाव के लिए लोग जगह-जगह चट्टी-चौराहों पर अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed