{"_id":"632ca4c27637a02bd71188e6","slug":"denial-of-space-for-auto-in-ramlila-maidan-sonbhadra-news-vns675610688","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में आटो के लिए जगह देने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में आटो के लिए जगह देने से इनकार
विज्ञापन
रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में ऑटो स्टैंड के लिए जमीन देने से नगर पालिका प्रशासन ने इनकार कर दिया है। पिछले दिनों टेंपो चालक संघ ने डीएम को स्टैंड बनाने के लिए मांग पत्र सौंपा था। डीएम ने संघ के मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए समस्या का निदान करने के लिए ईओ को निर्देश दिया था। ईओ ने रामलीला मैदान में ऑटो खड़ा करने के लिए जगह देने से मना कर दिया है।
पांच सितंबर को संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश केशरी, महामंत्री विजय कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष कृष्णा केशरी और संगठन मंत्री शमीम खां की अगुवाई में ऑटो चालकों ने डीएम को मांगपत्र सौंप कर राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में पूर्व की भांति स्टैंड बनाने की मांग की थी। चालकों का कहना था कि शहर के मध्य स्टैंड होने से छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोगों को भी काफी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के ईओ को प्रकरण का निस्तारण करने का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि यातायात व्यवस्थाओं और नागरिक सुविधाओं के दृष्टिगत रामलीला मैदान में ऑटो खड़ा करने के लिए अनुमति नहीं दी जा रही है। कहा कि वर्तमान में जिन स्थानों पर ऑटो खड़े हो रहे हैं, वहीं पर खड़े होंगे।