फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dengue wards of government hospitals are empty, treatment

Sonebhadra News: सरकारी अस्पतालों के डेंगू वार्ड खाली, निजी अस्पतालों में इलाज को मारामारी

Mon, 30 Oct 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Dengue wards of government hospitals are empty, treatment
सोनभद्र। डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ रही है। अमूमन हर घर में लोग बुखार से जूझ रहे हैं। बड़ी संख्या में डेंगू से भी ग्रसित हैं। निजी अस्पतालों में इन बीमारियों के मरीजों की भीड़ लगी है, जबकि सरकारी अस्पतालों में बेड खाली हैं। सरकारी रिकार्ड में भी मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही। अलबत्ता विभाग का यह दावा है कि उसने अधिकांश मरीजों को ठीक कर दिया है।
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया बुखार के लिहाज से जिले का सबसे संवेदनशील क्षेत्र म्योरपुर ब्लाॅक है। रिहंद जलाशय से सटे रेणुकूट, पिपरी व अन्य ग्रामीण इलाकों में हर साल बड़ी संख्या में लोग मच्छर काटने से बीमार होते हैं। इस बार भी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में अब तक कुल 129 पुष्ट मरीजाें में से 98 अकेले म्योरपुर क्षेत्र के हैं। इसके अलावा केकराही क्षेत्र में नौ और घोरावल में सात मरीज हैं। चतरा में छह, चोपन व नगवां में 4-4 और दुद्धी में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन

बभनी में एक भी मरीज सरकारी रिकार्ड में नहीं है। इससे इतर इन्ही क्षेत्रों के निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। दुद्धी क्षेत्र के तीन मरीजों का उपचार अभी भी निजी अस्पताल में चल रहा है। जिला मुख्यालय के कई निजी अस्पताल में डेंगू मरीज भर्ती है। रेणुकूट के निजी व औद्योगिक क्षेत्र के अस्पतालों में भी डेंगू व प्लेटलेट्स की कमी वाले मरीजों की भीड़ लगी है। निजी अस्पतालों में उपचार कराने वाले मरीजों का कहना है कि नजदीकी सीएचसी-पीएचसी पर पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। जहां है भी तो उसकी दूरी उनसे काफी अधिक है। ऐसे में मरीज वहां पहुंच ही नहीं पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालाें में 44 बेड आरक्षित, सिर्फ पांच मरीज भर्ती
डेंगू के उपचार के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में 44 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसमें सर्वाधिक 15 बेड जिला अस्पताल में हैं। इसके अलावा म्योरपुर, दुद्धी व सीएचसी में भी मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड आरक्षित हैं। सरकारी अस्पतालों में सिर्फ पांच मरीज ही भर्ती हैं। इसमें दो जिला अस्पताल में हैं, अन्य म्योरपुर व दुद्धी में हैं। दूसरी ओर इन्हीं क्षेत्रों के निजी अस्पताल में बेड मरीजाें से भरे पड़े हैं।

जांच में दो मिले डेंगू संक्रमित
म्योरपुर। स्थानीय सीएचसी अंतर्गत बीजपुर व लिलासी गांव में सोमवार को दो लोगों को डेंगू संक्रमित पाया गया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पीड़ित मरीजों में रामनारायण (22) निवासी लिलासी और श्यामसुंदर (32) निवासी बीजपुर शामिल हैं। मलेरिया निरीक्षक अभिषेक पांडेय ने बताया कि डेंगू प्रभावित लोगों का उपचार चल रहा है।कहा कि जिस क्षेत्र के मरीज हैं, वहां छिड़काव के साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed