फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration of villagers for not getting land lease by taking money

पैसा लेकर जमीन पट्टा न कराने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 21 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers for not getting land lease by taking money
राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलगाई के थुमिया कलां गांव के कई ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ग्राम प्रधान पर पट्टे पर जमीन दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम के नाम उनके कार्यालय शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगभग तीन चार वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान ने पट्टे पर जमीन दिलाने के नाम पर बहलाया फुसला कर उनसे अधिकारियों के नाम पर रुपये ले लिया। ग्राम प्रधान की बातों में आकर फूलकुमारी ,पूजा, कुशुम, रजवंती, उषा, रामदेयी, बारमती समेत कई लोगों ने दस-दस हजार रुपये दे दिया। आरोप लगाया कि कुछ लोगों से 15-15 हजार रुपये भी पट़्टा के नाम पर लिया गया है लेकिन आज तक प्रधान ने किसी को पट्टा नहीं दिलाया और ना ही रुपये वापस किए। शिकायती पत्र देने में रामदेव, पूजा, गंगा, फूलमती, इरावती, रजवंती, अनीता, उमा, कुसुम, कमलेश, शिव प्रसाद, बारमति आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed