{"_id":"64778eea2bbf369849061a6a","slug":"demonstration-of-villagers-against-displacement-sonbhadra-news-c-20-1-232082-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विस्थापन के विरुद्ध ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विस्थापन के विरुद्ध ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी पावर प्लांट के विस्तार की जद में आने वाले रहवासी क्षेत्र भवानी नगर के विस्थापन का मामला बुधवार को फिर गरम हो गया। रहवासी क्षेत्र में शाम हुई त्रिपक्षीय बैठक बेनतीजा साबित होने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पावर प्रबंधन पर कई आरोप लगाए।
एनटीपीसी शक्तिनगर पावर प्रोजेक्ट का तृतीय चरण के तहत बिजली उत्पादन में विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना की राह में रहवासी क्षेत्र रोड़ा बन गया है। पावर प्रबंधन भवानी नगर में बसे लोगों को परियोजना की भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए हटाने की बात कह रहा है। इसे लेकर रहवासियों के साथ गतिरोध कायम है।
बुधवार दोपहर बाद एसडीएम दुद्धी श्याम प्रताप सिंह, शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, पावर प्रोजेक्ट के अधिकारी व जनप्रतिनिधि बस्ती में पहुंचे। परियोजना की ओर से तय मुआवजा लेकर रहवासियों को बस्ती छोड़ने का आग्रह किया, लेकिन बाशिंदों ने ठुकरा दिया। इस पर एसडीएम नाराज हो गए। ग्रामीण आवास की मांग कर रहे थे लेकिन एसडीएम ने साफ कर दिया कि यह संभव नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि वह दो पीढि़यों से पावर प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे हैं अब उनका गेटपास नहीं बनाया जा रहा है। वार्ता बेनतीजा होने के बाद बस्ती की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एनटीपीसी के अतिथि गृह में अधिकारियों की एक बैठक हुई और आगे की रणनीति तैयार की गई।