फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration of Samajwadi Party against the increase in the price of LPG

रसोई गैस का दाम बढ़ने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Samajwadi Party against the increase in the price of LPG
घरेलू गैस सिलिंडर के साथ डीजल, पेट्रोल के दाम में वृद्धि किए जाने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहा पर प्रदर्शन किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सभी ने मंहगाई कम करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार लगातार जनता को महंगाई के मुंह में ढकेल रही है। जबकि विधानसभा चुनाव में बड़े बड़े वादे किये गये थे। अभी प्रदेश में सरकार का शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ और 50 रुपये सिलिंडर का दाम बढ़ा दिया गया। पेट्रोल-डीजल के दाम में भी बढ़ोत्तरी की जा रही है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी का कहना है कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जनता की मूल समस्याओं को उठाते रहेंगे। इस मौके पर जसवंत चौधरी, मनोज यादव, मीना भारती, मुन्ना कुशवाहा, हीरा सोनकर, मनोज केसरी, चंदन पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed