फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration of coal workers in NCL

एनसीएल में कोयला कामगारों का प्रदर्शन

Thu, 30 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of coal workers in NCL
शक्तिनगर। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध श्रमिक संगठनों ने एनसीएल की कोयला परियोजनाओं में बृहस्पतिवार को नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सरकार जगाओ सप्ताह कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बीएमएस से संबद्ध भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ सिंगरौली ने एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों में सरकार जगाओ कार्यक्रम के तहत पोस्टर , नारेबाजी , जनजागरण व प्रदर्शन किया। कोल कंपनी के विभिन्न विभागों व कार्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। कहा कि सरकार की नीति श्रम विरोधी व कार्पोरेट्स को मदद पहुंचाने वाली है। इसे कोयला उद्योग के श्रमिक किसी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। बताते चलें कि कोयला क्षेत्र के मजदूर सरकार के कामर्शियल माइनिंग व कोल इंडिया के कोयला ब्लॉकों को निजी क्षेत्र में दिए जाने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के क्रम में जुलाई के पहले सप्ताह में कोयला श्रमिकों के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले तीन दिनी हड़ताल किया था। बृहस्पतिवार आयोजित सरकार विरोध कार्यक्रम में अलग अलग टाइम ऑफिसों व सेक्शनों में जुटे कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed