फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration against privatization proposal

Sonebhadra News: निजीकरण प्रस्ताव के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 23 Feb 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against privatization proposal
सोनभद्र। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा सोनभद्र की तरफ से विद्युत सुधार गोष्ठी का आयोजन अभियंता कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में किया गया। इसमें विद्युत निगम के निजीकरण, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण का विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण होने के बाद उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान भाइयों को महंगी दरों पर विद्युत आपूर्ति की जाएगी। महाराष्ट्र, उड़ीसा, गुजरात और अन्य प्रदेशों में निजीकरण किया जा चुका है। प्रदेश के लगभग 62 प्रतिशत गरीब उपभोक्ता लालटेन युग में चले जाएंगे और किसानों को नलकूप का मुफ्त मिलने वाला लाभ समाप्त कर दिया जाएगा। सरकार चाहती है कि धीरे-धीरे आरक्षण को समाप्त कर दिया जाए। इसीलिए सरकार सरकारी संस्थाओं को धीरे-धीरे बेच रही है। क्योंकि निजी कंपनियां कहीं भी आरक्षण का लाभ नहीं देती हैं। इससे खुद आरक्षण समाप्त हो जाएगा। सभी ने प्रदर्शन करते हुए निजीकरण का विरोध किया। इस मौके पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन सोनभद्र के जनपद अध्यक्ष इं.राजेंद्र प्रसाद, सचिव इं.महेश कुमार, कमलेश बिंद, प्रचार सचिव चंदन गुप्ता, रत्नेश सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed