{"_id":"62376a3a5642fc41b542de45","slug":"demonstration-against-irregularities-in-road-construction-sonbhadra-news-vns644053372","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी
सड़क निर्माण में अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन
सड़क निर्माण की जांच कराए जाने की मांग
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनी। विकास खंड बभनी के सेन्दुर ग्राम पंचायत में मानकों की अनदेखी कर सड़क निर्माण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने भाजपा नेता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से सड़क निर्माण की गुणवत्ता में सुधार की मांग की।
जिला पंचायत विभाग की तरफ से बभनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेन्दूर में सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में शंकर लाल के घर से सेन्दुर टीका मार्ग तक सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क निर्माण लोकल गिट्टी खपाया जा रहा है। ग्रामीण दिलीप पांडेय, राजेश, सन्तोष, सूर्यकांत, विनोद ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण मे गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिला पंचायत विभाग मनमानी तरीके से सड़क का निर्माण करा रहा है। सड़क निर्माण में लोकल गिट्टी का प्रयोग का विरोध किया जा रहा है, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसको लेकर ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने भाजपा मण्डल मंत्री सुधीर पांडेय के नेतृत्व में सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जांच कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।