{"_id":"611ba8458ebc3e42c27c470f","slug":"demanded-to-include-omar-umar-vaishya-in-backward-classes-submitted-a-memorandum-to-the-president-sonbhadra-news-vns6063623115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप ओमर उमर वैश्य को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप ओमर उमर वैश्य को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी को ज्ञापन देते ओमर उमर वैश्य महासभा का प
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
ओमर उमर वैश्य को पिछड़ी जाति में शामिल करने के लिए उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। घोरावल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार उमर ने बताया कि अखिल भारतीय ओमर उमर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और राष्ट्रीय महामंत्री राकेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी को इंदिरा भवन लखनऊ में आठ सूत्री मांग पत्र दिया। मांग पत्र में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े हुए ओमर उमर वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए कार्यवाही करने की मांग की गई। अध्यक्ष ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महासभा अध्यक्ष रामप्रकाश ओमर, पूर्व महामंत्री धर्म प्रकाश गुप्त, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमरेश चंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।