फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to make service manual for teachers without finance

Sonebhadra News: वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली बनाने की मांग

Wed, 31 Jul 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Demand to make service manual for teachers without finance
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों के नियमितिकरण सहित अन्य मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने में वक्ताओं ने कहा कि माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवा नियमावली अब तक नहीं बनाई गई है। इससे शिक्षक-कर्मचारी शोषण के शिकार हो रहे हैं। उन्हें सम्मान जनक मानदेय ट्रेजरी के माध्यम से भुगतान कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नवीन मान्यता शर्तें अनुचित हैं। इसे समाप्त कर पुराने मान्यता मानक को बहाल किया जाए। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 और कक्षा-11 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के 10 रुपये प्रति छात्र विद्यालय को मिलता है। यह धनराशि कई वर्षों से बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप में शामिल करने, आरटीई के तहत अलाभित व गरीब वर्ग के छात्रों का पैसा अनिवार्य रूप से प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अभिभावकों-प्रबंधकों के खाते में भेजने की मांग की गई।

धरने में जिलाध्यक्ष प्रबोध कुमार सिंह, श्याम बाबू, आरसी विश्वकर्मा, सतीश कुमार सिंह, श्याम बिहारी यादव, एसके गौतम, वीरेंद्र यादव, हरिदास खत्री, बीएन यादव, प्रेम सिंह पटेल, श्याम बाबू मौर्य आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed