फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand Raised to Rename Churk Crossing as 'Vande Mataram Chowk'

Sonebhadra News: चुर्क तिराहे को वंदे मातरम् चौक बनाने की रखी मांग

Mon, 23 Mar 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Demand Raised to Rename Churk Crossing as 'Vande Mataram Chowk'
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते विश्व हिंदू महासंघ के पदा​धिकारी। संवाद
सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। चुर्क तिराहा को वंदे मातरम् चौक बनाने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग भी शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि वंदे मातरम् गीत की 151वीं वर्षगांठ और 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर चुर्क तिराहा छपका का नाम वंदे मातरम् चौक रखा जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् केवल नारा नहीं, बल्कि देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार चौक का नामकरण होने के बाद वहां शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, भारत माता की प्रतिमा, यातायात संकेतक तथा वंदे मातरम् गीत की पट्टिका स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित होगा। जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव जनभावनाओं से जुड़ा है। इस दौरान सुमन पटेल, राजेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय, चंदन सोनी, किरण किन्नर, ममता सोनी, संजू तिवारी, सर्वेश दुबे, राधा किन्नर, पूजा किन्नर, रानी, राजेश वर्मा, अशोक गुर्जर, संदीप, विनोद सिंह, रामचंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed