{"_id":"57643d524f1c1ba93b11b9a8","slug":"demand-of-form-district-of-dudhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला बनाने के समर्थन में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला बनाने के समर्थन में धरना
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाने के लिए पिपरी में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जिला बनाओ विकास कराओ मोर्चा के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ विकास कराओ मोर्चा ने एसडीएम न्यायालय पिपरी परिसर में धरना दिया। मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। दुद्धी जिला बनाओ विकास कराओ संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पारस नाथ गुप्ता ने कहा कि दुद्धी तहसील क्षेत्र के तमाम गांव ऐसे हैं जिनकी जिला मुख्यालय राबटर्सगंज से दूरी सौ किमी से अधिक है। इससे लोगों को मुख्यालय जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
लोग अपना काम छोड़कर और किराया आदि खर्च कर लोढ़ी मुख्यालय तो जाते हैं लेकिन जब अधिकारियों से उनकी मुलाकात नहीं होती है तो निराशा हाथ लगती है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पिपरी में जिला बनाने के लिए अपने कार्यकाल में शिलान्यास किया था। तब से जगी आस अब तक पूरी नहीं हो सकी है। जबकि दुद्धी के जिला बनने से आदिवासी क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को काफी राहत मिल सकेगी। बताया कि 21 से 24 मई तक लखनऊ धरना कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुद्धी को नया जिला बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई नहीं पहल नहीं हो सकी है। प्रदर्शन के बाद एसडीएम डॉ. विश्राम यादव को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम ने उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचवाने का भरोसा धरना दे रहे लोगों को दिया। इस मौके पर नंदलाल, अंजनी यादव, धीरज श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह, रवि चोरसिया, सुनील, प्रदीप श्रीवास्तव, गणेश अग्रहरि, महेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।