फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for silk reaches global market: CDO

रेशम की मांग वैश्विक बाजार तक: सीडीओ

Tue, 23 Jan 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for silk reaches global market: CDO
म्योरपुर। ब्लाॅक के गोविंदपुर स्थित वनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा हाल में मंगलवार को केंद्रीय टसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची व रेशम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टसर किसान मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि जनपद में पानी की कम उपलब्धता के कारण कृषि कार्य काफी जटिल है, वहीं वनों पर आधारित फसलों की ओर बढ़ हम प्रधानमंत्री के सपने को साकार कर सकते हैं। वनों की पर्यावरण की सुरक्षा के साथ हम किसानों की आय दो गुनी ही नहीं चार गुनी तक बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

इस कार्य में टसर रेशम उत्पादन से लेकर कताई व बुनाई भी स्थानीय स्तर पर किया जा सकता है। रेशम की मांग आज वैश्विक बाजार तक है। टसर के अतिरिक्त मलवारी, अंडी व कोसा रेशम के उत्पादन की भी संभावनाएं है। बताया कि किसानों को प्रशिक्षण रेशम विभाग की तरफ से तथा उपकरण औद्योगिक संस्थानों के सीएसआर से सुलभ कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुरेश राय ने रेशम उत्पादन के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर अधिक से अधिक किसानों से उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। बीएचयू के प्रो.भूपेंद्र सिंह ने कहा कि रेशम उत्पादन हमारे देश का प्राचीन उद्योग रहा है। कहा कि एक जिला एक उत्पाद का रेशम विकल्प बन सकता है। किसानों को केंद्रीय रेशम बोर्ड के निदेशक एनवी चौधरी, सहायक निदेशक रेशम रणवीर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बीडीओ हेमन्त कुमार सिंह, एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed