फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for high-level probe into Lakshmi Kharwar's death; BJP members meet family; police accused of assault.

Sonebhadra News: लक्ष्मी खरवार की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग, भाजपाइयों ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस पर मारपीट का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for high-level probe into Lakshmi Kharwar's death; BJP members meet family; police accused of assault.
देवहार गांव में मृतक लक्ष्मी खरवार के परिजनों से वार्ता करते भाजपा पदाधिकारी।
सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के देवहार गांव में लक्ष्मी खरवार की मौत के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। सोमवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। उधर, सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने भी वीडियो जारी कर भाजपा सरकार पर आदिवासियों का उत्पीड़न कराने का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के नेतृत्व में देवहार पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने लक्ष्मी खरवार की पत्नी गीता देवी और उनकी माता से बातचीत की। परिजनों ने पुलिस पर लक्ष्मी खरवार के साथ बिना किसी गलती के मारपीट करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इससे आहत होकर लक्ष्मी खरवार ने फंदा लगा लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि यह गंभीर और संवेदनशील मामला है। इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। जांच में जो भी दोषी मिले, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने हंस फाउंडेशन की दवा वितरण व्यवस्था की भी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि गांव में किसके आदेश पर दवा बांटी जाती है और कम मात्रा में दवा क्यों लाई जाती है। उन्होंने सीएमओ से भी संस्था की जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को सरकारी सहायता, आकस्मिक दुर्घटना बीमा और अन्य लाभ दिलाने के संबंध में एसडीएम से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में धीरेंद्र पटेल, इंद्रजीत खरवार, श्याम खरवार, लक्ष्मण खरवार, छोटेलाल और बल्लू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed