फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for ban on illegal sand mining

अवैध बालू खनन पर रोक की मांग

Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for ban on illegal sand mining
सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवारी तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिले में हो रहे बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अवैध बालू खनन पर रोक न लगाने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। उन्होंने अवैध बालू खनन व परिवहन में खनन, परिवहन, वन, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप भी लगाया। कहा कि मिलीभगत के चलते ही सरकार को लाखों रुपये राजस्व की क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सोन नदी के अस्तित्व के साथ न सिर्फ धारा मोड़कर खिलवाड़ किया जा रहा है बल्कि अनधिकृत तरीके से खनन भी किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि जिस तरह से अवैध बालू डंप कर उसे बेचा जा रहा है, इसकी भी जांच की जानी चाहिए। कहा कि खनन, वन,पुलिस व परिवहन विभाग के कुछ लोग सिंडिकेट बनाकर अवैध तरीके से बालू खनन व परिवहन करा रहे हैं। इसका खामियाजा सरकार को राजस्व की क्षति उठाकर भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन पर अविलंब रोक न लगने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed