फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Degree college Sanskrit Professor murder by slitting his throat in sonbhadra

सोनभद्र में संस्कृत के प्रोफेसर की हत्या: बिस्तर पर खून से लथपथ मिला शव, गला रेतकर दिया वारदात को अंजाम

Wed, 10 Nov 2021 10:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 10:45 AM IST
सार

सोनभद्र जिले में बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी के प्रोफेसर जेजे सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी। कॉलेज में वह संस्कृत के प्रध्यापक थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Degree college Sanskrit Professor murder by slitting his throat in sonbhadra
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, प्रोफेसर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक कॉलेज के संस्कृत के प्रोफेसर (प्राध्यापक) की सोमवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह गांव में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। सुबह बिस्तर पर उनका शव लहूलुहान हाल में पाया गया और कमरे की कुंडी खुली हुई थी।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और एसपी, एएसपी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए और छानबीन की। अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई दुस्साहसिक वारदात से लोग सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन


परिवार के साथ रहते थे
पुलिस के अनुसार, फतेहपुर जिले के निवासी जगजीत सिंह(45) सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के भाऊराव देवरस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत के प्राध्यापक पद पर तैनात थे। साथ ही इग्नू के कॉर्डिनेटर भी थे। वह कोतवाली क्षेत्र के मल्लदेवा गांव में पूर्व लेखपाल के घर में किराए पर परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  वाराणसी में अमित शाह: पूर्वांचल से साधेंगे प्रदेश की सियासत, भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष होंगे बैठक में शामिल

Degree college Sanskrit Professor murder by slitting his throat in sonbhadra
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

कंबल से ढका हुआ था शव
सोमवार की रात वह बाहर के कमरे में सोए थे। सुबह काफी देर तक जब उनकी नींद नहीं खुली तो पत्नी उन्हें जगाने पहुंचीं। बेड पर जब कंबल हटाया तो पति का लहूलुहान शव देखकर सन्न रह गईं। धारदार हथियार से गर्दन को रेता गया था। हत्या के बाद शव को कंबल से ढक दिया था।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंच गई। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। एसपी, एएसपी, सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मृतक प्रोफेसर के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed