फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deendayal Upadhyay's death anniversary celebrated as dedication day

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई पुण्यतिथि

Thu, 11 Feb 2021 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Deendayal Upadhyay's death anniversary celebrated as dedication day
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को संगठन कार्यालय पर एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। वक्ताओं का कहना था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता थे। वह अन्त्योदय और एकात्म मानववाद दर्शन के जनक रहे। उनके सिद्धांतों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया। उनसे प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में अंत्योदय की भावना को सामने रखा और अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब की चिंता की। आत्मनिर्भर भारत की शक्ति से देश में एकात्म मानव दर्शन को सिद्ध किया। वक्ताओं का कहना था कि पंडित दीनदयाल कुशल संगठनकर्ता थे। अन्त्योदय और एकात्म मानववाद के जनक रहे। उनके सिद्धांतों व सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पार्टी कार्यालय के अलावा जिले के सभी बूथों पर पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, रमेश पटेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अजीत रावत, शंभूनारायण सिंह, विनोद पटेल, अशोक मौर्य, सुनील सिंह, दिलीप चौबे, अनुपम तिवारी, कैलाश तिवारी, राजन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed