{"_id":"63614336710a5b16eb16b5f2","slug":"decorated-tableau-of-guru-granth-sahib-nagar-kirtan-came-out-with-pomp-sonbhadra-news-vns6815543146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ साहिब की सजाई झांकी, धूमधाम से निकला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु ग्रंथ साहिब की सजाई झांकी, धूमधाम से निकला नगर कीर्तन
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर में मंगलवार को गुरु नानक देव के 553वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में कीर्तन जुलूस निकाला गया। फूलों से सजे रथ पर गुरुग्रंथ साहब और पंज प्यारे की झांकी की जगह-जगह आरती उतारी गई। इस दौरान युवाओं ने लाठी, तलवारबाजी सहित कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।
जुलूस गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा शिवापार्क से निकाला गया। नगर के मुख्य चौराहे से होता हुआ कनोड़िया मोड़ से वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुआ। रंग-बिरंगे ताजे फूलों से सजे वाहन पर गुरु ग्रंथ साहब को स्थापित किया गया था। नेतृत्व हाथों में कृपाण लेकर पंज प्यारे कर रहे थे। जिस मार्ग से जुलूस गुजर रहा था, उसके आगे आगे समुदाय के महिला-पुरुष रास्ते को पानी से सींच कर झाड़ू से साफ कर रहे थे। फूलों को रास्ते पर बिखेर कर अपने गुरु के प्रति आस्था जताया। रास्ते में ढोल नगाड़े की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। जुलूस में युवाओं एवं बच्चों ने लाठी और तलवारबाजी का रोमांचक करतब दिखाया। बैंडबाजों की भक्तिमय धुन से नगर गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालु अपने गुरु के लगे चित्र वाले वाहन पर पुष्प वर्षा की। कमेटी के सदस्य बलजिंदर सिंह ने बताया कि सिख समुदाय के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 553वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। जुलूस में खन्ना पंजाब से फौजी बैंड पार्टी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कटिहार से आई गतका टीम का करतब हैरतअंगेज रहा। कार्यक्रम में राबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन, बीना, ककरी, शक्तिनगर, बैढ़न, जयंत, सिंगरौली के भी सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे।