फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Decide to be able to curb crime Incharjrin chair

अपराध पर रोक लगाने में नाकाम इंचार्जृं की कुर्सी जानी तय

Wed, 22 Jul 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 22 Jul 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Decide to be able to curb crime Incharjrin chair
पुलिस लाइन चुर्क के प्रशासनिक सभागार बुधवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी शिव शंकर यादव के निशाने पर कई थाना इंचार्ज रहें। एसपी ने छह माह पूर्व के मुकदमों का निस्तारण न होने पर कई थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। चेताया कि अपराध पर अंकुश न लगाने में नाकाम इंचार्जों की कुर्सी छिन ली जाएगी। उन्होंने मातहतों को कालेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर शोहदों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे से शुरू हुई मीटिंग में एसपी ने बारी-बारी से सीओ और थाना प्रभारियों के क्रियाकलापों की समीक्षा की। इस दौरान एसपी ने निर्धारित समयसीमा के भीतर दर्जन भर से अधिक मुकदमों का निस्तारण न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होने कहा कि पुलिस पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करते हुए  दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करें । कहा कि शहर से लेकर गांव तक मुखबिरों का जाल बिछाया जाए, ताकि अपराधी किस्म के व्यक्तियों के बारे में पता चल सकें। कहा कि अभियान चला कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई और रात में गश्त तेज कर सामान बेचने के नाम पर रैकी करने वालों को चिंहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। ऐसा न करने वाले प्रभारियों को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक शंभूशरण यादव और रामयज्ञ यादव को  थाना और चौकी इंचार्जों के क्रियाकलापों की रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मीटिंग में  सीओ सच्चिदानंद, देवेश शर्मा, शीतांशु यादव, लक्ष्मण राय, क्राइम ब्रांच के प्रभारी वीके सिंह, सदर कोतवाल केडी यादव, घोरावल कोतवाल रमाकांत पांडेय, दुद्धी कोतवाल मनोज पांडेय, चोपन एसओ रविंद्रभूषण मौर्य, ओबरा एसओ वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed