फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   death

उपचार के दौरान मासूम की मौत, हंगामा

Wed, 12 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
death
राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के समीप एक निजि अस्पताल में बच्चें की मौत पर शोकाकूल परिजन। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। घरवालों ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजन बिना तहरीर दिए ही शव लेकर घर चले गए। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सांय चार बजे अस्पताल में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पुरना जिम गांव निवासी सचिंदर के तीन वर्षीय पुत्र सौरभ को भर्ती कराया गया था, वह बुखार से पीड़ित था। बुधवार की सुबह नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद अस्पताल के कर्मियों ने बच्चे की मौत की सूचना परिजनों को दी। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजन डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोपहर करीब एक बजे घटना की सूचना पुलिस को हुई। चौकी इंचार्ज योगेंद्र बहादुर सिहं और महिला सब इंस्पेटर शिवानी मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का का प्रयास किया। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल ने घरवालों से कहा कि जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन घरवाले तहरीर देने को तैयार नहीं हुए और शव को लेकर चले गए। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि घरवाले बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। अगर परिजन डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed