फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the death of the child, put the jam

बालक की मौत पर, लगाया जाम

Thu, 16 Feb 2017 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 16 Feb 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
On the death of the child, put the jam
सुकृत में सड़क हादसा के दौरान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम।

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत में गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से विशेष (8) की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। उधर म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के पास बोलेरो पलटने से सात माह की बच्ची की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
गुरुवार की सुबह करीब दस बजे सुकृत पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के बीच में बने डिवाइडर पर विशेष (8) सड़क पार करने के लिए खड़ा था। उसी वक्त वाराणसी  से राबट्र्सगंज की तरफ जा रहा एक ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पर खड़े बच्चे को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को पुलिस चौकी ले जाकर खड़ा करने के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर नाराज लोगों ने आवागमन ठप कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के मान मनौव्वल के बाद लोग जाम हटाने का तैयार हुए। पुलिस सुकृत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। बताया गया सात बहनों में विशेष सबसे छोटा और इकलौता भाई था। करीब तीन माह पूर्व करमा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में विशेष के पिता राजेश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उधर म्योरपुर के किरबिल गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बिसघरवा टोले के पास लगभग भोर चार बजे चालक की लापरवाही से बोलेरो गड्ढे में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें छजनल छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के विश्रामपुर निवासी पूजा (35), उर्मिला (38), आस्था (4) और सात माह के हनी को एंबुलेंस से सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने हनी कोा मृत घोषित कर दिया। घायलों के मुताबिक मिर्जापुर से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर वापस बोलेरो से अपने घर विश्रामपुर लौट रहे थे। रास्ते में वाहन में बैठी एक वृद्वा को उल्टी होने लगी। यह देख चालक ने गाड़ी रोक दी और वह हैंडब्रेक लगाना भूल गया। ढाल होने की वजह से बोलेरो बैक होकर गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed