फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of a young man working in a private hospital

Sonebhadra News: निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक की मौत

Fri, 31 Jan 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man working in a private hospital
कोन में युवक की मौत के बाद अस्पताल के बाहर शव रखकर परिजनों ने हंगामा मचाया।
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बे के खरौंधी मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में कार्य करने वाले युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। देर रात शव के साथ अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा मचाया। संचालक अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गया। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

यूपी सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिले बेलाबार निवासी आजाद अंसारी (22) कस्बे के एक निजी अस्पताल में बतौर सहयोगी काम करता था। यह अस्पताल सात माह पहले ही खुला है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अस्पताल के ही एम्बुलेंस से आज़ाद को गंभीर हालत में झारखंड के भवनाथपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग कोन पहुंचे। अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा मचाने लगे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे तक आजाद बिलकुल ठीक था। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत कैसे बिगड़ी, समझ से परे है। उन्होंने अस्पताल संचालक व कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोन एसओ गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोन में युवक की मौत के बाद अस्पताल के बाहर शव रखकर परिजनों ने हंगामा मचाया।

कोन में युवक की मौत के बाद अस्पताल के बाहर शव रखकर परिजनों ने हंगामा मचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed