{"_id":"62fb343b7806ff109e2e1366","slug":"death-of-a-young-man-who-went-on-a-picnic-with-friends-police-investigating-every-angle","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी ने ली जान या कुछ और है माजरा: दोस्तों के साथ पिकनिक पर गए युवक की मौत, हर एंगल जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी ने ली जान या कुछ और है माजरा: दोस्तों के साथ पिकनिक पर गए युवक की मौत, हर एंगल जांच कर रही पुलिस
Tue, 16 Aug 2022 11:38 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:38 AM IST
सार
राबर्ट्सगंज का एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने धंधरौध बांध गया था। बताया जा रहा है कि सेल्फी के चक्कर में युवक नीचे गिर गया और डूबने से मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने शक जताया है जिसके बाद पुलिस हर एंगल से जांच रह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
रामपुर बरकोनिया गांव में स्थित धंधरौल बांध पर सोमवार को पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता ने मृतक रामानुज पाण्डेय 28 पुत्र बनारसी पाण्डेय को पोस्ट मॉर्टम के लिए के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज नगर पालिका अंतर्गत ब्रम्हनगर के रहने वाले बनारसी पांडेय का बेटा रामानुज पांडेय अपने कुछ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए धंधरौध बांध पर पहुंचा।
बताया गया कि बांध पर सेल्फी लेने के दौरान रामानुज पांडेय बंधे में गिर गया और वह गहरे पानी में समा गया। साथ में आए युवक रामानुज के घर पहुंच कर परिजनों को बंधे में डूबने की जानकारी दी। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए और जो जिस हाल में था उसी हाल में बांध पर पहुंच कर पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता ने अपने स्तर से युवक का पता लगवाने का प्रयास किए, लेकिन घंटे भर बाद भी पता नहीं चला। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। रात करीब आठ बजे पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। रात होने के कारण पोस्ट मॉर्टम नहीं हो सका।
उधर बेटे के शव के पास बिलख रहे पिता बनारसी पांडेय का कहना है कि उनके बेटे की मौत संदिग्ध लग रही है। इसकी जांच होने पर ही मौत का सही पता चल सकेगा। इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को शव का पीएम कराने की कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का सही पता चलेगा। कहा कि मृतक के साथ गए उसके दोस्तों से कैसे डूबा आदि बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।