फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deal strictly with criminals: ASP Naxalite

अपराधियों के साथ सख्ती से निपटें: एएसपी नक्सल

Fri, 12 Feb 2021 08:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Deal strictly with criminals: ASP Naxalite
दुद्धी। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में दुद्धी कोतवाली परिसर में शुक्रवार को दुद्धी सर्किल के थाना प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें सर्किल क्षेत्र में कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सर्किल के समक्ष थानाध्यक्षों से कहा कि आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित ढंग से निस्तारित करें। महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारी पुलिस के अधिकारी अपने स्तर से कर लें। चुनाव में खलल डालने की कोशिश कराने वालों के बारे में पता करें और उन्हें चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। पंचायत चुनाव में क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर बनाए रखें और ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। बैठक में सीओ दुद्धी राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बीजपुर, विंढमगंज, बभनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed