फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deadly attack on the councilor with sharp weapons

धारदार हथियार से सभासद पर जानलेवा हमला

Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the councilor with sharp weapons
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में बुधवार की रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक ने धारदार हथियार से नगर पालिका के सभासद राजेश कुमार पासी के गले पर वारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर साथियों के साथ भाग गया। जिला अस्पताल में घायल का इलाज हुआ। बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने घायल की तहरीर पर सभासद इरफान उर्फ अंशू समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक के वार्ड नंबर पांच पसियान मोहाल का राजेश निवासी हैं और वर्तमान में वार्ड नंबर दस का सभासद भी है। राजेश का कहना है कि बुधवार की रात करीब सवार 11 बजे तीन युवक उनके दरवाजे पर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो तीनों चले गए। रात करीब साढ़े 11 बजे सभासद वार्ड 25 इरफान ने मोबाइल पर फोन कर रामलीला मैदान के समीप मामले का सुलह करने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान अशरफ ने किसी धारदार हथियार से राजेश के गले पर वार कर दिया। घायल सभासद को उसके साथी लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई, लेकिन हमलावर अपने साथियों के साथ भाग चुका था। बृहस्पतिवार को घायल ने कोतवाली पुलिस को हमलावरों को तहरीर दी। आरोपी इरफान, अशरफ और दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद उन्हेें पकड़ने के लिए कई जगहों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed