फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of youth missing for two days found in river

Sonebhadra News: दो दिन से लापता युवक का दो दिन बाद नदी में मिला शव

Wed, 22 May 2024 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for two days found in river
स्थानीय थाना क्षेत्र के पकरी गांव में बुधवार को कनहर नदी में युवक का शव मिला। वह दो दिन पहले शादी समारोह में जाने की बात कह घर से निकला था। इसके बाद से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। कॉल डिटेल के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पकरी निवासी गोपी चेरो का पुत्र कमलेश (22) गत 20 मई को गांव में ही लखन गोंड के यहां आई बरात में शामिल होने की बात कहकर घर से गया था। उसके साथ पड़ोस का एक छोटा बच्चा भी गया था। रास्ते में बच्चे को मोबाइल फोन देकर कमलेश कुछ देर में आने की बात कहकर कहीं चला गया। काफी देर तक भी वापस नहीं लौटा तो बच्चा अपने घर चला गया और सुबह कमलेश के घर जाकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए उसका मोबाइल फोन सौंप दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से परिजन लापता कमलेश की तलाश में जुटे थे। आसपास के रिश्तेदारों से जानकारी ली, लेकिन कहीं पता नहीं चला। खोजबीन के बीच बुधवार की सुबह कनहर नदी में युवक की लाश मिली। सूचना पर परिजन पहुंचे तो मृतक की शिनाख्त कमलेश के रूप में की। सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर छानबीन की। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। मौत किन कारणों से हुई, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की पोस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। उधर, युवक के पिता व अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि सुबह एक नंबर से फोन आया था, जिससे उन्हें शव मिलने की जानकारी हुई। उसके बाद से नंबर भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed