फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead Body of young woman found hanging from Mahua tree 500 meters from her home in sonbhadra

UP Crime: दुपट्टे पर सुसाइड नोट, मोबाइल का सिम टूटा, घर से 500 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला युवती का शव

Fri, 12 Jun 2026 04:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 12 Jun 2026 04:24 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में एक युवती का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह कुछ बच्चों ने घर से 500 मीटर दूर युवती को पेड़ पर लटकते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।  

विज्ञापन
Dead Body of young woman found hanging from Mahua tree 500 meters from her home in sonbhadra
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के सेवढीटोला गांव में शुक्रवार को सुबह एक युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। पुलिस हर पहलू पर जांच में जूट गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सेवड़ी टोला निवासी फूलमती (19 वर्ष) पुत्री सोनशाय शुक्रवार को भोर में घर से किसी काम के लिए घर से निकली थी। सुबह करीब छह बजे जब गांव के कुछ बच्चे निकले तो घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर एक महुआ के पेड़ में लटकते हुए युवती का शव मिला। 
विज्ञापन


शव देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी बभनी पुलिस को दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव व सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल मौके पर पहुंच गए, जहां शव की पहचान फूलमती के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पेड़ के नीचे युवती का मोबाइल फोन मिला, जिसकी बैटरी निकली हुई थी और सिम टूटा हुआ था। इसके अलावा, चप्पल और गुल की डिब्बी भी मिली। पेड़ की डाल में बंधे दुपट्टे में एक सुसाइड नोट और एक युवक की तस्वीर भी बरामद हुई। पुलिस ने सभी बरामद वस्तुओं को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।




प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed