फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found on railway line in suspicious

Sonebhadra News: संदिग्ध हाल में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

Tue, 04 Jul 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found on railway line in suspicious
अनपरा। अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ीमोड़ के पास रेलवे लाइन पर एक युवक की लाश मिली। उसकी बाइक भी रेलवे लाइन के किनारे पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर औड़ीमोड़ रेलवे लाइन की ओर कुछ महिलाएं घूमने गई थीं। वहां एक युवक को रेलवे लाइन पर देखकर शोरगुल मचाने लगी। लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर अनपरा थाने के एसआई जगदीश यादव और दीवान राजू यादव मौके पर पहुंचे। युवक के पास मिले पर्स में आधार कार्ड से उसकी पहचान कृष्णा कुमार (25) निवासी वार्ड नंबर छह चटका, मुरली बस्ती, झिंगुरदह सिंगरौली के रूप में हुई। पुलिस को रेलवे लाइन के पास से एक संदिग्ध बाइक भी मिली है। पुलिस ने शव और बाइक को कब्जे में ले लिया है। युवक कैसे और किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन तक पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed