फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found hanging in the forest, suspicion of murder

Sonebhadra News: युवक का जंगल में फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 17 Mar 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in the forest, suspicion of murder
वैनी। दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव चंदौली-सोनभद्र की सीमा पर जंगल में पेड़ पर लटकता मिला है। शव से दुर्गंध उठ रही थी। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी संतोष का पुत्र सतीश (21) हैदराबाद में काम करता था। एक सप्ताह पहले वह छुट्टी लेकर होली मनाने घर आया था। गत बृहस्पतिवार को वह बैग में कपड़े लेकर घर से निकला। कहा कि कुछ दिन में आएगा। इसके बाद से ही उसका कहीं पता नहीं था। शनिवार को कुछ लोग सीमा से सटे चंदौली जिले के गेदुरहा के जंगल में लकड़ी काटने गए थे। वहां राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग से करीब 200 मीटर दूर जामुन के पेड़ पर सतीश का शव फंदे पर लटकता देखा। सूचना पाकर परिजन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक सीमा विवाद को लेकर असमंजस बना रहा। बाद रायपुर पुलिस ने शव काे फंदे से उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सतीश के परिजनाें ने बताया कि युवक का संबंध पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की से था। इससे लड़की के घर वाले काफी नाराज चल रहे थे। उनकी ओर से धमकियां भी दी गई थी।
विज्ञापन

आशंका जताई कि इसी विवाद में सतीश की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। इस बाबत रायपुर थाना प्रभारी शिवप्रकाश वर्मा ने बताया कि मृतक के दादा ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed