फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found hanging from tree

Sonebhadra News: बहन के घर आए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Fri, 05 May 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरूखाड़ अंतर्गत जोरमा पहाड़ी के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक पेड़ से युवक का शव लटकते हुए मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के गिधिया गांव निवासी संतोष कुमार (23) एक सप्ताह पूर्व अपकी बहन के घर बोम गांव आया हुआ था। बुधवार की रात में गांव में बरात आई हुई थी, जिसे देखने के लिए वह घर से निकला। मगर घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार की सुबह जोरूखाड़ ग्राम पंचायत अंतर्गत जोरमा पहाड़ी के पास पलाश के पेड़ से उसका शव लटकते हुए मिला।

बोम गांव निवासी कमलेश ने बताया कि संतोष उसका साला है। शादी में आया था, जो की मेरे घर से बरात देखने को कहकर निकला था। दूसरे दिन सुबह पता चला कि वह जोरमा पहाड़ी के नीचे पलाश के पेड़ से उसका शव लटकते मिला है। घटना की जानकारी विंढमगंज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने शव को फंदे से उतरवाने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed