{"_id":"66e86ad7976dfde44f059a94","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-noose-married-five-months-ago-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-118040-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पांच माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पांच माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में रविवार की रात एक युवक का शव घर में बड़ेर के सहारे फंदे से लटकता मिला। युवक करीब एक माह से बीमार चल रहा था। पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
डूभा निवासी सुरेंद्र कुमार (26) रविवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह पत्नी प्रतिमा की नींद खुली तो उसका शव बड़ेर के सहारे फंदे से लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।
युवक के पिता का एक साल पहले निधन हुआ था। करीब पांच माह पहले ही उसने शादी की थी। पत्नी प्रमिला के मुताबिक सुरेंद्र करीब एक माह से बीमार चल रहा था। रात में वह साथ में ही सोया था, लेकिन कब बिस्तर से उठकर उसने फांसी लगा ली, उसे पता नहीं चला।
विज्ञापन
सूचना पर सब इंस्पेक्टर शशिकांत सिंह मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।