फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found hanging from noose in house

घर फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 01 Oct 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from noose in house
सेंदूर ग्राम पंचायत के जमतीडांड गांव में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति ने घर के अंदर बड़ेर से गमछा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक प्रदीप कुमार (38) घर के बाहर गांव में गया था। वह दोपहर में करीब दो बजे घर आया और कमरे में चला गया। कमरे में जाने के बाद उसने गमछे का फंदा बनाकर बड़ेर के सहारे फांसी लगा ली। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी पत्नी सुनीता देवी कमरे में गई। कमरे के अंदर का नजारा देखकर चीखने लगी।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर घर के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई मेराज खां ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed