फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body of women found in house Husband beaten her with sticks police arrived accused absconding

घर में मिली महिला की खून से सनी हुई लाश : रात में पति ने लाठी-डंडे से पीटा था, पहुंची पुलिस; आरोपी फरार

Mon, 07 Oct 2024 06:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 06:09 PM IST
सार

Sonbhadra News: घर में लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर अनपरा थाना की पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लोगों ने बताया कि बीती रात महिला और उसके पति में जमकर कहासुनी हुई थी। पति ने महिला को पीटा भी था।

विज्ञापन
dead body of women found in house Husband beaten her with sticks police arrived accused absconding
सोनभद्र के अनपरा थाने से जुड़ा है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में बीती रात पति ने लाठी-डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना से पहले दोनों में विवाद हुआ था। सोमवार को दोपहर बाद घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कुलडोमरी गांव के लुत्तीझरिया टोले में सोमवार को सोनमति (35) पत्नी विनोद बैगा का घर में खून से लथपथ शव मिला। दोपहर बाद ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। अनपरा थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति के ही हत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन




देर रात नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उनमें मारपीट हुई। इस दौरान पति ने पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति विनोद बैगा मौके से फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed