{"_id":"5ee6508e8ebc3e430125802d","slug":"dead-body-of-old-man-found-since-june-11-sonbhadra-news-vns530160623","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जून से लापता वृद्ध का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जून से लापता वृद्ध का शव मिला
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के करमहल टोला गांव के 70 वर्षीय धरमजीत का शव गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में रविवार को मिलने से सनसनी फैल गई। शव से दुर्गंध निकल रहा था। धरमजीत की कोई संतान नहीं है। उनके भतीजे ने शव मिलने की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना के बाद भी परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
करहल टोला निवासी 70 वर्षीय वृद्ध धरमजीत का शव गांव के ही बासदेव खरवार के खेत में मिला। शव बड़े गले हाल में पड़ा था। हड्डियां दिखाई पड़ रहीं थीं और दुर्गंध भी निकल रहा था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लोग शव की शिनाख्त नहीं कर पा रहे थे। काफी देर बाद पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान धरमजीत के रूप में की। मृतक से बच्चे नहीं हैं। धरमजीत के भतीजे मातासरन की तहरीर पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मातासरन ने बताया कि 11 जून को धरमजीत घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। उसने बताया कि वह घर पर बहुत कम रहते थे। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि मातासरन की सूचना पर सीएचसी दुद्घी में शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। घरवालों द्वारा किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।