फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of old man found in farm

खेत में मिला वृद्ध का शव

Sat, 25 Jul 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found in farm
घोरावल। करमा थाना क्षेत्र के बंदरदेवा निवासी लाले बैगा (80) पुत्र कालू बैगा की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। मृतक के पोता रामसूरत बैगा ने बताया कि चार बजे वह अपने दादा को गांव के एक खेत में मरणासन्न अवस्था में देखा। उसे कंधे पर टांग कर गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां स्थिति गंभीर समझ आई तो उसने 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लाए।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी तो घोरावल चौकी प्रभारी दूधनाथ द्विवेदी ने सीएचसी पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि बंदरदेवा निवासी एक वृद्ध व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed