फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a youth found under a culvert, murder alleged

Sonebhadra News: पुलिया के नीचे मिला युवक शव, हत्या का आरोप

Fri, 08 Aug 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found under a culvert, murder alleged
चंद्रभान उपाध्याय (फाइल फोटो)  - फोटो : स्रोत : परिजन
घोरावल। स्थानीय कोतवाली के भरकना गांव में नाले की पुलिया के नीचे बृहस्पतिवार को चंद्रभान उपाध्याय (45) का शव मिला। चंद्रभान पांच अगस्त की शाम का गाय चराने निकला था लेकिन फिर घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने जमीन के विवाद में चंद्रभान की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भरकना गांव में कुड़वा नाला के पास सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए थे। उन्होंने नाले की पुलिया के नीचे युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद शिवद्वार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त भरकना गांव के चंद्रभान उपाध्याय के रूप में हुई। उसकी आंख और चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि पांच अगस्त की शाम को चंद्रभान गाय चराने निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई रामजीत उपाध्याय और भतीजे रविंद्र उपाध्याय ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चंद्रभान का गांव के एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था। जिस दिन चंद्रभान लापता हुआ था, उसी दिन शाम को पुलिया के पास आरोपी दिखा था। उसके कपड़े कीचड़ से सने हुए थे। वहीं, प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed