फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man found hanging from the house

घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from the house
सोनभद्र। जिले में जिंदगी से निराश दो युवाओं और एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। इसमें एक व्यक्ति बीमारी से निराश था, वहीं दो युवाओं के मौत के कारण का पता नहीं चल सक है।
विज्ञापन

पहली घटना में सदर कोताली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव में रविवार को राजेश 26 का शव उसके घर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

हिंदुआरी निवासी राजेश घर से कुछ दूरी पर गुमटी में चाय-पान की दुकान संचालित कर जीविकोपार्जन करता था। शनिवार की रात करीब नौ बजे राजेश दुकान बंद कर अपने घर गया और भोजन करने के बाद सोने के लिए अपने कमरे चला गया। वर्तमान में उसकी पत्नी अपने मायके में है। रविवार की सुबह करीब सात बजे घरवालों ने देखा कि राजेश दुपट्टे के सहारे सीढ़ी के बगल में पंखा लगाने के लिए लगे हुक से लटक रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है। कहा कि युवक ने आत्महत्या क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में रेणुकूट संवाददाता के अनुसार पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 9 में रविवार की भोर में एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिपरी थाना प्रभारी अभय नारायण तिवारी ने बताया कि वार्ड 9 निवासी उमाशंकर उर्फ जैकी 46 पुत्र बनवारी लाल ने सुबह लगभग 5 बजे घर में ही लगी लोहे के पाइप में रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहा कि सीएचसी दुद्घी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।

तीसरी घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र में हुई। बीना पुलिस चौकी इलाके में शनिवार की रात एक दिहाड़ी मजदूर ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार बीना चौकी बांसी गांव में निवासी नंदलाल खेरवार (46) शनिवार रात किसी वक्त घर के बडेर में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर झूल गया। रविवार सुबह घर वालों को घटना की जानकारी हुई तब स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक नंदलाल घर गांव में दैनिक मजदूरी करता था। चौकी प्रभारी बीना ज्ञानेेंद्र सिंह ने बताया कि घटना से जुुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed