फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man covered in blood was found

खून से लथपथ युवक का मिला शव

Mon, 06 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man covered in blood was found
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के नई गांव में सोमवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खून से लथपथ मिला। मृतक का हाथ कटा था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई ।
विज्ञापन

नई गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार की सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव देखा। शव होने की खबर मिलते ही आसपास के कई गांवों के लोग पहुंच कर शिनाख्त करने में जुट गए। खबर पाकर फोर्स के साथ कोतवाल और क्राइम इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। कोतवाल ने शव को पीएम के लिए भेजवा दिया। सीओ सिटी राजकुमार तिवारी ने कहा कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे तक शव को रखा जाएगा, इसके बाद भी शिनाख्त नहीं हुई तो शव का पीएम करवा कर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed