फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body found in the field of an old man who came out to cut grass

घास काटने निकली वृद्धा का खेत में मिला शव

Fri, 07 Jan 2022 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the field of an old man who came out to cut grass
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलछ ग्राम सभा के समीप अरहर के खेत में वृद्धा का संदिग्ध हाल में शव मिला है। वह बृहस्पतिवार की शाम को घर से घास काटने के लिए निकली थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून बिखरा था। मृतका के भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला (68) इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में अपने मायके में रहती थी। भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम वह घास काटने बेलछ गांव के सिवान में गई थी। देर रात तक नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने लगे। आधी रात तक तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं चला तो घर लौट आए। शुक्रवार को महिला का करीब दो सौ मीटर दूर अरहर के खेत में मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी तक खून लगे थे। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद किसी ने हत्या की है। घटना की सूचना पाकर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed