फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead bodies of mother and son recovered from the canal

Sonebhadra News: मां-बेटे के शव नहर से बरामद

Thu, 22 Jun 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
dead bodies of mother and son recovered from the canal
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को सात वर्षीय पुत्र के साथ नहर में कूदी महिला का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ। पुत्र का शव पहले ही मिल चुका था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन

रिहंद जलाशय से पावर प्लांट के लिए पानी लेने के लिए एनटीपीसी शक्तिनगर ने नहर निर्माण कराया है। विंध्यनगर के नगर निरीक्षक शंखधर द्विवेदी ने बताया कि ढोंटी गांव निवासी निर्मला विश्वकर्मा (30) पत्नी रामेश्वर विश्वकर्मा पारिवारिक कारणों से तंग आकर अपने सात वर्षीय पुत्र राजेश को लेकर चंदावल स्थित कैनाल में कूद गई। जानकारी के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मां-बेटे के की तलाश में जुट गई। बुधवार देर शाम मासूम का शव बरामद कर लिया गया था। मां की तलाश में टीमें लगी रही, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को एनटीपीसी के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के पास से महिला निर्मला का भी शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed